फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: श्रम विधि क्षेत्र के योगदानकर्ता प्रतिनिधियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। द्वितीय स्मृति शेष प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को सर्वोदयनगर स्थित श्रम कार्यालय स्थित सभागार में हुआ। यह आयोजन श्रम विधि सलाहकार एसोसिएशन की ओर से किया गया। अध्यक्षता कानपुर क्षेत्र के अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने की। समारोह में श्रम विधि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। स्मृतिशेष प्रतिनिधियों के परिजनों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन हुआ। मंच संचालन अजय शुक्ला ने किया। राजू पोरवाल, सुखदेव मिश्रा, विवेक मिश्रा, वात्सेय त्रिपाठी, संजय आदित्य, एसोसिएशन के अध्यक्ष राम नरेश अवस्थी, हर्षवर्धन गुप्ता, एसके तिवारी, राम कृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें