बकेवर। विकास खंड स्तरीय एवं विधान सभा स्तरीय विधायक खेलस्पर्धा की तिथियां विभाग युवा कल्याण विभाग से घोषित कर दी गईं हैं। युवा कल्याण अधिकारी भरथना एवं चकरनगर एके गौतम ने बताया कि ब्लॉक भरथना की ट्रायल प्रतियोगिता एसएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आगामी 27 व 28 अक्तूबर को होगी। जिसमें ब्लॉक भरथना के निवासी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। वहीं ब्लॉक चकरनगर की ट्रायल प्रतियोगिता सात व आठ नवंबर को चांदई स्टेडियम डिभोली में आयोजित होगी, जिसमें चकरनगर ब्लॉक के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें चयनित खिलाड़ी 13 व 14 नवंबर को एसएबी इंटर कॉलेज में आयोजित विधान सभा स्तरीय विधायक खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें स्थान पाने वाले जिला स्तर व सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। युवा कल्याण अधिकारी श्री गौतम ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खेलों में प्रतिभाग करने की अपील की है। (संवाद)