फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचटी लाइन पर गिरा पेड़, छह घंटे गुल रही बिजली (डायरी)

Fri, 03 Jan 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
भरथना में बिधूना रोड़ पर उखड़ कर बिजली के तारों पर टिका प्राचीन बरगद का पेड़।  - फोटो : भरथना में बिधूना रोड़ पर उखड़ कर बिजली के तारों पर टिका प्राचीन बरगद का पेड़
विज्ञापन
फोटो: 02
विज्ञापन


भरथना। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीपुरा में शुक्रवार को सुबह छह बजे मुख्य मार्ग किनारे स्थित बरगद का पेड़ बिजली की एचटी व एलटी लाइन पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि रोड के चौड़ीकरण व नाला निर्माण के लिए यहां पर लापरवाही से खोदाई कराई गई। इसके कारण दशकों पुराना बरगद का पेड़ धराशायी हो गया। मोहल्ला गिरधारीपुरा, आजाद रोड़ आदि क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। इससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित रहे। बिजली विभाग व पालिका कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ की टहनियों को काटा और लगभग छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें