फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फिजियोथैरेपी की मदद से इलाज होता और अधिक प्रभावी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के हेल्थ साइंसेस संस्थान में 15 दिवसीय हैंड्स-ऑन फिजियोथैरेपी कार्यशाला शुरू हुई। मुख्य अतिथि डॉ. शगुन ने कहा कि फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में नियमितता, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और मानकीकरण बेहद महत्वपूर्ण हैं। फिजियोथैरेपी शिक्षा में मानकों को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रोगी के उपचार में फिजियोथैरेपी की मदद लेने से इलाज को अधिक प्रभावी और पूर्ण बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रो. दिग्विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रश्न-उत्तर के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने और विशेषज्ञों से संवाद कर व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा और सेवाओं में मानकीकरण बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी, प्रो. शर्मा, डीन, डॉ. हिना वैश्य और धीरज ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन सहायक आचार्या डॉ. नेहा शुक्ला ने किया। मौके पर शिक्षक, टीम सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें