दिल्ली अाैर अागरा का सफर कम समय अाैर करीब डेढ़ सौ रुपये तक की बचत के साथ अाप कर सकते हैं।
झकरकटी और चुन्नीगंज बस स्टैंड से वाया आगरा एक्सप्रेस-वे बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर एसी अाैर साधारण बसें भी चलेंगी।
ये बसें दो रूटों से होकर चलेंगी। पहला तिर्वा कट से बसें एक्सप्रेस-वे पर पहुंचेंगी और दूसरा अरौल कट से बसें एक्सप्रेस-वे पर आएंगी। इसके बाद दिल्ली पहुंचेंगी। मंगलवार को चुन्नीगंज से दो और झकरकटी बस स्टैंड से पांच बसें दिल्ली के लिए रवाना की गईं।
इन बसों का किराया वाया इटावा दिल्ली जाने वाली बसों से कम है। करीब डेढ़ सौ रुपये तक की बचत होगी। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि बुधवार से 12 बसें झकरकटी और दो बसें चुन्नीगंज से चलेंगी। ये बसें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक हर एक घंटे में रवाना की जाएंगी।
यह होगा रूट
कानपुर-बिल्हौर, तिर्वा कट, करहल कट, कठफोरी कट, आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली
कानपुर-बिल्हौर, अरौल कट, करहल कट, आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली
इस तरह है किराया
कानपुर से वाया इटावा दिल्ली जाने पर साधारण बस का किराया : 586 रुपये
इसी रूट से जाने वाली जनरथ बसों का किराया : 757
----
कानपुर से वाया आगरा एक्सप्रेस-वे बस का किराया : 460 रुपये
जनरथ बस से इसी रूट पर जाने पर : 602 रुपये