फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेड़ा कुर्सी से सीधा लखनऊ जाएगी परिवहन की बस

Thu, 02 Nov 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। खेड़ा कुर्सी से कानपुर लखनऊ बस सेवा डेढ़ साल से बंद पड़ी थी। बुधवार से यह बस सेवा फिर से शुरू हो गई। इससे लोगों के समय की बचत होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के भीतर गांव, तोरना ,खेड़ा कुर्सी, सुक्खा निवादा, भोला पुरवा निवादा राम नगर सहित कई गांव के लोगों को कानपुर और लखनऊ जाने के लिए लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व परिवहन निगम द्वारा सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। यह बस खेड़ा कुर्सी से जाती थी। मगर बीच में इसका संचालन बंद हो गया। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। मौजूदा समय में लोगों को लखनऊ जाने के लिए 20 किलोमीटर दूर रसूलाबाद से या फिर 15 किलोमीटर दूर बिल्हौर जाकर जीटी रोड से कानपुर के लिए परिवहन निगम की बस पकड़नी पड़ती है। इससे लोगों का समय बर्बाद होता था। इस पर सांसद सुब्रत पाठक और विधायक पूनम संखवार के प्रयास से बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। विकास नगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशफाक ने बताया कि खेड़ा कुर्सी से लखनऊ जाने वाली बस सेवा में राजस्व कम मिलने के चलते बंद कर दी गई थी। जनप्रतिनिधियों के पत्र पर इसे दोबारा चालू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें