फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोड बढ़ने से फुंका ट्रांसफॉर्मर, आठ घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर। सर्वाेदयनगर उपकेंद्र से जुड़े विनायाकपुर, इनकम टैक्स हाउसिंग सोसाइटी में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से शुक्रवार को करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा शहरभर में बार-बार ट्रिपिंग और एबीसी लाइनों में फॉल्ट की समस्याएं भी रहीं। बिजली संकट से शहर की करीब आठ लाख की आबादी परेशान रही। इनकम टैक्स हाउसिंग सोसाइटी में रात 11 बजे दूसरा ट्रांसफॉर्मर आ सका। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। यहां दोपहर करीब तीन बजे बिजली गुल हुई थी। एबीसी लाइन में फॉल्ट होने से विनायकपुर, खाड़ेपुर, हंसपुरम मंडी परिषद की बिजली दोपहर दो बजे से देर रात तक बाधित रही। अहिरवां और भाभानगर में हर दस मिनट में ट्रिपिंग की शिकायतें रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें