फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नहीं मिलीं ट्रेन, बसों से लखनऊ गए परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन रविवार शाम को वापसी करने वाले लखनऊ के परीक्षार्थियों को दिक्कत उठानी पड़ी। गंगाघाट रेलवे ब्रिज पर मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनें नहीं मिलने के कारण परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों से जाना पड़ा। हालांकि, परीक्षार्थियों की भीड़ कम होने से स्पेशल रैक नहीं चलानी पड़ी। शहर के 41 केंद्रों में रविवार को अंतिम दिन 10 हजार के आसपास परीक्षार्थियों ने दो पारियों में परीक्षा दी। दोपहर और शाम को परीक्षा के बाद वापसी करने वाले परीक्षार्थी सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। प्रयागराज, झांसी, इटावा और लखनऊ रूटों के परीक्षार्थी रहे। जीआरपी पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह लगातार फोर्स के साथ गश्त करते रहे। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी निगरानी की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें