फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेनों में छिनैती, लूटपाट करने वाले दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो।
विज्ञापन

कानपुर। आउटर पर ट्रेनों की गति धीमी होने पर लूटपाट व छिनैती करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने दबोचा है। इनके कब्जे से पूर्व की वारदातों से संबंधित करीब डेढ़ लाख कीमत के तीन चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। सेंट्रल जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर गश्त के दौरान हैरिसगंज पुल के पार से सेवाग्राम काॅलोनी दादानगर कच्ची बस्ती निवासी रोहित और कानपुर देहात के भंदेमऊ के मंगलपुर निवासी राजू कुमार को पकड़ा। दोनों शातिर लुटेरे हैं। आउटर पर ट्रेनों की स्पीड कम होने पर खिड़की व दरवाजे के नजदीक के यात्रियों से उनका कीमती सामान छीन लेते थे। रोहित के खिलाफ कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद जीआरपी व पुलिस कमिश्नरेट थाने में एनडीपीएस, चोरी, लूट और छिनैती के कुल 26 केस तो राजू पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी में एक केस दर्ज है। सरगना पर कानपुर जीआरपी, गाजियाबद से 26 केस दर्ज हैं। जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें