फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर मरी युवती की शिनाख्त

विज्ञापन
संगीता का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। शनिवार शाम दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक स्टेशन के पास डाउन मालगाड़ी से कटकर युवती की मौत हो गई थी। देररात शव के पास मिले मोबाइल से जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। रविवार सुबह झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचे रसूलाबाद निवासी किसान गंगाचरन ने शव की शिनाख्त बेटी संगीता के तौर पर की। स्टेशन मास्टर झींझक पुष्पेंद्र कुमार की सूचना पर जीआरपी पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शव के पास मोबाइल टूटा पड़ा मिला। दूसरे फोन में सिम डालकर परिजनों को सूचना की गई। रसूलाबाद के विकास नगर वार्ड से पहुंचे गंगाचरन ने बताया कि बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार की शाम 5 बजे घर से सिर दर्द की दवा लेने की बात कहकर निकली थी। देररात तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन कर रहे थे। चौकी प्रभारी झींझक जीआरपी राकेश पाल ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें