कानपुर। अजमेर के बिनाय निवासी ट्रेलर चालक धर्मेंद्र सिंह परिचालक शेरू के साथ झारखंड से ट्रेलर लेकर हापुड़ जा रहा था। पनकी के एलएमएल चौराहे के पास हाईवे पर आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रहा ट्रेलर सीधे डंपर के पिछले हिस्से में टकरा गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। चालक धर्मेंद्र के पैरों में गंभीर चोट आई है जबकि परिचालक शेरू के सिर और पैर में चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सचेंडी इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। (संवाद)