इटावा। सोमवार सुबह पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुजरात से गुवाहाटी असम ड्रमों को लोड कर ट्रेलर जा रहा था। इस ट्रेलर चालक तेजेंद्र सिंह निवासी लाइन बाजार फरीदपुर जिला फरीदकोट पंजाब चला रहा था। यहीं के हेल्पर सुखबीर सिंह मौजूद था। वह जैसे ही चौपला कट पॉइंट के पास पहुंचे अचानक आगे जा रही कार को बचाने में ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसमें चालक व हेल्पर बाल बाल बच गए और ट्रेलर पलटने से बच गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी ने ट्रेलर को हटवाकर यातायात बहाल करवाया। (संवाद)