भागने के चक्कर में तीनों को रौंदा
इससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भागने के चक्कर में बोलेरो ने तीनों को रौंद दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई। हादसा देख ग्रामीणों ने बोलेरो को घेर लिया। सवार गाड़ी छोड़ भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिसंडा थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि हादसा दोनों थाना क्षेत्र के बार्डर पर हुआ है। दंपती और बच्ची की मौत हुई है। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।