मेडिकल कॉलेज रेफर किया
इसी बीच उधर से निकले ट्रक ने यूनुस और यूसुफ को कुचल दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहाबाद पहुंचाया। यहां यूनुस और अजीम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि यूसुफ और आफाक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
अभी ईद में तय हुई थी शादी
मेडिकल कॉलेज में यूसुफ को भी मृत घोषित कर दिया गया। आफाक का उपचार किया जा रहा है। बता दें कि यूसुफ व यूनुस दो ही भाई थे। यूसुफ की शादी अभी ईद पर तय हुई थी । उसकी होने वाली पत्नी ने जब यूसुफ को देर रात फोन किया, तब उसे पुलिस ने घटना की जानकारी दी।