बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के कताई मिल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अपनी झुग्गी के बाहर सो रही एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इनमें शिवपतिया और बच्ची ज्योति की मौत हो गई।
वहीं, एक महिला क्रांति गंभीर रूप से घायल है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल महिला की भी इलाज चल रहा है। सीओ सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। हादसा देर रात का है। जांच की जा रही है।