कानपुर। नवरात्र पर भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बारादेवी मंदिर क्षेत्र में विशेष डायवर्जन लागू किया है। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार के अनुसार बारादेवी चौराहा से कोई भी वाहन गौशाला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन साइड नंबर एक से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। इसी प्रकार, गौशाला चौराहा से बारादेवी चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहां से आने वाले वाहन सोटे बाबा हनुमान मंदिर या थाना किदवईनगर मार्ग से अपने गंतव्य को पहुंचेंगे। यह व्यवस्था 22 सितंबर की सुबह 4 बजे से 2 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि लोग सहयोग करें और निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें जिससे दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। (संवाद)