कानपुर। दीप सिनेमा तिराहे से सोटे बाबा मंदिर रोड का ट्रैफिक 19 से 22 फरवरी तक बदला रहेगा। यहां सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि डायवर्जन में वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत , दीप तिराहे से गोशाला चौराहे की तरफ आने वाले सभी वाहन किदवईनगर थाना चौराहे से दाएं या बाएं मुड़कर जा सकेंगे। वहीं, सोटे बाबा मंदिर की ओर से आने वाले वाहन दीप तिराहा नहीं जाएंगे। उन्हें गोशला चौराहा से दाएं या बाएं मुड़कर रवाना किया जाएगा। (ब्यूरो)