उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्वालियर हाईवे पर उदी सीएचसी के सामने सोमवार देर शाम करीब छह बजे ईंट से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सामने से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कार के एक साइड के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें मध्यप्रदेश के जिला भिंड व कोतवाली निवासी सुनेना पत्नी श्रीकृष्ण व कार चालक नरेश पुत्र मूलचंद घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।