फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, मां बेटे की मौत तीन घायल

Tue, 06 Aug 2019 01:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टैक्ट्रर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के नजदीक घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में मूसानगर रोड पर शीतलपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार में सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घाटमपुर के गड़ाथा गांव निवासी स्व. जयविजय सिंह की 60 वर्षीय पत्नी सुमन का 40 वर्षीय पुत्र सर्वेश लखनऊ के गोमतीनगर मोहल्ले में परिवार के साथ रहता था और केबलिंग ठेकेदार की कंपनी में नौकरी करता था।

इन दिनों केबलिंग का काम घाटमपुर में होने के कारण सर्वेश मूसानगर में ही था। सर्वेश सोमवार को मां को डॉक्टर के पास कार से कानपुर ले गया था। उसके साथ 17 वर्षीय पुत्र आशू, मूसानगर के मित्र 40 वर्षीय पप्पू और 30 वर्षीय बबलू भी गए थे।
विज्ञापन


देर रात मूसानगर लौटते समय शीतलपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर से हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार चला रहे सर्वेश और ठीक पीछे बैठीं मां सुमन गंभीर रूप से जख्मी होकर फंस गई। कार में सवार आशु, पप्पू और बबलू भी जख्मी हो गए। 

हादसे की सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। कार को गैस कटर से कटवाया गया। जिसके बाद उसमें फंसे सर्वेश व सुमन को निकाला गया लेकिन इससे पहले ही मां-बेटे की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें