कानपुर में आज इन जगहों से भी लिया जा सकता निशुल्क आलू
- फोटो : अमर उजाला
किसानों द्वारा उठान न करने से कोल्ड स्टोरेजों में डंप आलू न फेंकने की अमर उजाला की मुहिम रंग लाई है। मुहिम के तहत कानपुर के कोल्ड स्टोर संचालक आलू फेंकने की जगह जरूरतमंदों को फ्री में दे रहे हैं। अमर उजाला मंगलवार को भी कुछ स्वयंसेवी संगठनों की मदद से कानपुर में कैंप लगाकर जरूरतमंदों को आलू फ्री बांटेगा। लोग अपने साथ जूट या कपड़े का थैला लाएं और प्रति व्यक्ति 5 किलो आलू फ्री ले जाएं। बेटी की शादी के लिए लोग 40 किलो आलू ले सकते हैं। इसके लिए शादी का कार्ड लाना जरूरी है और कुछ जरूरी जानकारी भी की जाएगी।
आज अमर उजाला यहां बांटेगा आलू
-अमर उजाला कार्यालय निकट चार खंभा कुआं फजलगंज (सिंधी कालोनी के पास) सुबह 10.30 बजे से
-काली मठिया चौराहे के पास दोपहर 12 बजे से
-कमलेश्वरम गेस्ट हाउस, छपेड़ा पुलिया से दोपहर 2 बजे से
-विजय नगर मस्जिद रोड जुगनू चौराहा के पास सुबह 10 बजे से
-कानपुर मारबल व्यवसायी सेवा समिति द्वारा मारबल मार्केट किदवई नगर सुबह 10 बजे से
-दादानगर कोपोस्टेट शाम 4 बजे से
-पनकी मंदिर से सुबह 11 बजे