कानपुर। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को कुल 55 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज दिन में कुछ देर के लिए धूप निकलने व कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से लेकर देर शाम तक ट्रफ लाइन धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रही है। इस वजह से तेज बारिश कम होगी लेकिन रुक-रुककर होती रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार रिमझिम बारिश का सिलसिला 15 अगस्त तक जारी रहेगा। काकादेव में 7.9 मिमी, नौबस्ता में 11.3 मिमी, सिविल लाइंस में 4.8 मिमी और नवाबगंज में 3.8 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस बीच दोपहर में करीब दो तीन घंटे तक बारिश बंद होने से दिन के तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ पारा फिर से 30 डिग्री के पार चला गया। अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 23.8 डिग्री रहा। (ब्यूरो)