जालौन जिले में एक युवक को तमंचा व कारतूस संग टिकटॉक वीडियो बनाना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को पीटकर जेल भेज दिया। यह मामला आटा थाना क्षेत्र का है। आरोपी कपिल पुत्र लक्ष्मी लोधी, निवासी गांव जौराखेरा का है।
युवक ने करीब दो दिन पहले दोस्तों की मदद से तमंचा व कारतूस संग टिकटॉक वीडियो बनाया था। पुलिस बाकी के साथियों की भी तलाश कर रही है।