फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अवैध वसूली के आरोप में तीन यू-ट्यूबरों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के द्विवेदीनगर में स्थित अस्पताल के संचालक ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर तीन यू-ट्यूबरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नौबस्ता खाड़ेपुर निवासी सौरभ वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह द्विवेदीनगर में निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। यूट्यूबर मनोज शुक्ला, मुकेश यादव, मनीष गुप्ता यूट्यूबर हैं। फर्जी खबरें चलाकर अस्पताल को बंद करवाने का डर दिखाकर अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस से शिकायत पर तीनों आरोपी साथियों की मदद से उल्टा उन पर ही रिपोर्ट दर्ज करा जेल भेजने की धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहे थे। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें