कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के नौगवा गौतम गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिखटिया गांव निवासी रामजी, अभिषेक और आदर्श एक बाइक पर सवार होकर नौगवा की ओर जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकें एक दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल भेजा। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। (संवाद)