संदिग्ध हालत में युवक की मौत
पिहानी थाना क्षेत्र कुईया गांव निवासी अबरार (40) ने बुधवार की रात में घर के अन्दर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं लोगों के मुताबिक अबरार किसी बात से खफा होकर फांसी लगा ली।
पुलिस संदिग्ध मान रही मामला
इस बात की जानकारी होने पर उसे फांसी के फंदे से उतार लिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए जब तक अस़पताल ले जा पाते, तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस मौत की वजह संदिग्ध मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जहर खाकर युवक ने की आत्महत्या
वहीं, बिलग्राम कोतवाली के परसोला निवासी विमलेश (33) दिल्ली में मजदूरी करता था। बु्धवार को वह अपनी ससुराल जाने की बात कहकर हरदोई आया था। यही शहर के महोलिया शिवपार में रिश्तेदारी भी है। लेकिन विमलेश शहर के होटल में रुका।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
उसकी हालत बिगड़ने की सूचना पाकर उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।