फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी के शक में किशोरी समेत तीन महिलाएं पकड़ी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। निरालानगर स्थित रेलवे मैदान में रविवार को हुए निरंकारी समागम में सेवादारों ने चोरी करने के शक में तीन लोगों को पकड़ा। इनमें एक 17 साल की किशोरी और दो महिलाएं शामिल थीं। इनके पास से माल बरामदगी न होने पर पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास रहने वाली सीमा, उन्नाव के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली पद्मा, पुष्पा और 17 साल की किशोरी को सेवादारों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें