कानपुर। पुलिस ने शनिवार को घाटमपुर के दो और बाबूपुरवा के एक शातिर को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में पांच से अधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा निवासी तौहीद अजीज के खिलाफ हत्या जैसी गंभीर धारा के मामले दर्ज हैं। वहीं, घाटमपुर के नंदना निवासी मनीष उर्फ छोटू और कछवाहिनपुर के भूपेंद्र सिंह पर वाहन चोरी और चोरी का माल छिपाने आदि के मामले दर्ज हैं। (संवाद)