फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, राजस्थान से चोरी बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से राजस्थान से चोरी की गई बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


रविवार को किसान बाजार रोड पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोककर कागजात मांगे, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक राजस्थान के थाना बागरू क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपियों ने अपने नाम अमन (19) निवासी मोहल्ला मनिहारन थाना करहल मैनपुरी, अनस (18) निवासी नगला रते, बरनाहल रोड थाना करहल मैनपुरी, शाहरुख (19) निवासी नगला रते, बरनाहल रोड थाना करहल मैनपुरी बताए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके सभी को जेल भेज दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ राजस्थान के बागरू में पहले से ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें