ताखा। शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह में जनपद इटावा के विकासखंड ताखा के पांच शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा सारथी सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह भव्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित होटल अंबर में संपन्न हुआ। सम्मानित शिक्षकों में रामजी शर्मा (प्राथमिक विद्यालय नगला मके), अमित सिंह चौहान (उप्रावि सोरों), संजीव कुमार यादव (प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा) शामिल हैं। उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान और अभिनव कार्यशैली के लिए इन शिक्षकों को प्रमाणपत्र, प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव मोहन यादव एनसीआरटी, नई दिल्ली, डॉ. पवनपुत्र बादल राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री, साहित्य परिषद और प्रमोद दीक्षित ‘मलय’ संस्थापक, शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे। समारोह में दिवास्वप्न संवाद, फूले हैं पलाश वन और हमारे शिक्षा सारथी पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। इन तीनों पुस्तकों में प्रदेश के विभिन्न शिक्षकों के लेख और कविताएं संकलित हैं। इनमें सम्मानित शिक्षकों की रचनाएं भी शामिल हैं। संवाद