पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग- अलग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।
पुखरायां कस्बा के ईश्वरचंद्र नगर के मोनू और शास्त्रीनगर के कमलेश कुमार बाइक से बाईपास स्थित ढाबा के समीप अपनी दुकान में जा रहे थे। झांसी कानपुर हाईवे पर पटेल चौक के पास ई-रिक्शा की टक्कर से गिरकर दोनों लोग घायल हो गए। वहीं हमीरपुर थाना मौदाहा के अतरा गांव निवासी रामकिशोर ने बताया कि भाई राहुल सट्टी के शाहजहांपुर स्थित ईट भट्ठा में मजदूरी करता है। बाइक से जाते समय मुगल रोड पर रैगवां गांव के पास गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजवीर सिंह ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।