फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अवसाद में दो युवकों समेत तीन ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के रावतपुर, चकेरी और नरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अवसाद में दो युवकों समेत तीन लोगों ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में प्रेमशंकर वर्मा के मकान में किराये पर रहने वाले नवल (55) ने शुक्रवार शाम दुुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूलरूप से बिहार के निवासी थे। परिवार में पत्नी प्रीति, बेटे वासु, विशाल और शादीशुदा बेटी वैशाली हैं। बेटों ने बताया कि पिता शराब के आदी थे। इसे लेकर अवसाद में रहते थे जिसके चलते खुदकुशी कर ली। इसी प्रकार चकेरी के एकलव्य द्वार शिवपुरी निवासी सूरज (30) ने शुक्रवार देर रात साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बड़े भाई कमलेश ने बताया कि सूरज की पत्नी मनीषा उसे और बेटी दीपांशी को छोड़कर चली गई। इसे लेकर अवसाद के चलते उसने खुदकुशी कर ली। वहीं, नरवल थाना क्षेत्र के पाली भोगनीपुर निवासी आकाश (24) ने शुक्रवार देर रात बाजार से लौटने के बाद साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई आकाश ने बताया कि आकाश बीए और आईटीआई करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। अवसाद में आकर फंदा लगा लिया। पुलिस तीनों की घटनाओं की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें