यूपी के हरदोई जिले में एक एेसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसे देख हर आंख नम हो गयी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ दिल्ली हाईवे संख्या 24 पर ग्राम धामापुर के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में बाइक सवार रजनीश ,उसकी बहन मधु पत्नी गुड्डू निवासी तालगांव थाना पिसावा जनपद सीतापुर ,उनकी बेटी छुटकी और आरुषि सड़क पर जा गिरे । दूसरी ओर से आ रहे पिकअप ने मधु, छुटकी और आरुषि को रौंद दिया । मौके पर ही तीनों की मौत हो गई । घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है ।
ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी अवैध वसूली के लिए हाईवे पर सक्रिय रहते हैं और इनसे बचने के लिए ही वाहन चलाते समय हादसे हो जाते हैं। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।