कानपुर। श्याम नगर सी ब्लॉक निवासी प्रिया शुक्ला ने बताया कि उनका खाता यूको बैंक की श्याम नगर शाखा में है। कुछ दिन पहले बैंक स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि खाते से तीन लाख रुपये निकल चुके हैं। बैंक शाखा में जानकारी करने पर मालूम हुआ कि नौ और 10 जुलाई के बीच 19 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये पूरी रकम निकाल ली गई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)