पुखरायां। आरएसजीयू पीजी कॉलेज मैदान में लगी भैंस बाजार में भीड़ भाड़ के बीच एक भैंस अचानक से बिदक गई। इससे पास में खड़ी महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को सीएचसी और दो को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुखरायां कस्बा के किदवई नगर निवासी आकाश ने बताया कि आरएसजीयू पीजी कॉलेज में बुधवार को भैंस बाजार लगती है। जिसमें व्यापारी द्वारा लाई गई एक भैंस अचानक बिदक गई। बाजार के बाहर दौड़ने लगी।उसकी चपेट में आकर किदवई नगर के वेदप्रकाश, रामजी और जुग्गन की पत्नी जरीना बेगम को घायल हो गई। भैंस के बिदकने से बाजार में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह से व्यापारी व किसानों ने घेराबंदी कर भैंस पकड़ी। बाजार आए लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि भैंस बाहर की तरफ बिदकी, अंदर बिदकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायल वेद प्रकाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डाॅ. राजवीर सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही रामजी और जरीना बेगम का निजी अस्पताल में परिजनों ने इलाज कराया है। कस्बा के योगेंद्र, शिवम, अखिलेश ने बताया कि बताया कि बाजार कॉलेज के सामने मैदान में लगती है। जिसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
खेलते समय मासूम ने पिया आलआउट लिक्विड गंभीर
पुखरायां। पुखरायां कस्बा के शास्त्री नगर निवासी शारूख ने बताया कि भतीजा हुमैरा (2) ने घर में खेलते समय आल आउट की डिब्बी लेकर लिक्विड पी गया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उल्टियां करने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। उसके पास आल आउट खुला पड़ा मिला। इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डाॅ. राजवीर सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।(संवाद)