चित्रकूट जिले में मनिकपुर के रामपुर गांव में शनिवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। तीन किसान बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सभी को बेहोशी की हालत में सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया।