फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बबूल की टहनी से दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव निवासी दीपक (28) पुत्र आसाराम रविवार सुबह करीब 10 बजे ट्यूबवेल पर बबूल का पेड़ काट रहा था। तभी अचानक पेड़ की भारी टहनी दीपक पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे भिंड के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। दीपक जमुनापारी बकरी पालकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के अनुसार ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें