सैफई। महिला को विश्वास में लेकर उसके दो लाख रूपए हड़प लिए। नशीला पदार्थ खिलाकर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नगला सेमरा गांव के रहने वाले नितिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें कहा गया कि, वह परचूनी की दुकान चलाती है। जहां पर नितिन का आना जाना था। जिसकी वजह से उससे पहचान हो गई थी। उसको दो लाख रुपये उधार दिए थे। इसका एक नोटेरी से शपथ पत्र भी बनवाया था। तय समय पर रकम मांगने पर आरोपी ने धमकी दी कि, घरवालों को जान से मार देगा, और महिला की वीडियो वायरल कर देगा।
31 अगस्त को नितिन महिला को घुमाने के बहाने ले गया था, उस दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके वीडियो बनाया था। जिसकी शिकायत थाने पर की थी। कार्रवाई न होने उसके हौसले बुलंद हो गए। जो रकम हड़पकर वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी दे रहा है। कार्यभार थाना प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है।(संवाद)