कानपुर। चकेरी थाने से 200 मीटर दूरी पर राधा-कृष्ण मंदिर में दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर हजारों रुपये की चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे पाए। पीड़ित पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सनिगवां के भाभानगर निवासी पुजारी महेश शास्त्री ने बताया कि बुधवार की सुबह 6:30 बजे मंदिर पहुंचे। उन्हें दो दानपात्र और गर्भगृह का ताला टूटा मिला। चोर लेबर रूम में रखे सात हजार नगद और दानपात्र में रखे 20-25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरों ने मंदिर की देखरेख करने वाले महेश कुशवाहा के कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी थी। वहीं, इलाके के अर्पित यादव, अभिषेक हिमांशु कुमार समेत कई लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने के कारण चोरों का दुस्साहस बढ़ा है। संवाद