कानपुर। मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी के 25 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को जय नारायण विद्या मंदिर में रजत जयंती समारोह का आयोजन हुआ। यहां समाजहित में योगदान देने पर डॉ. अनुपम जैन, डॉ. लतिका, हरेंद्र सिंह, रजत तलवार, अनुज सहित 25 लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उमेश पालीवाल और आरोग्य भारती के डॉ. बीएन आचार्य शामिल रहे। संरक्षक नमिता कटियार, डॉ. अपर्णा कटियार, संस्था की सचिव अनुराधा सिंह, सुनीता कनौजिया, नेहा कटियार, शुभम वर्मा, नीलिमा सेंगर, अर्चना पाल, रेखा वर्मा, अल्पना पाल, रितिका वर्मा, प्रभा पांडे, रश्मि, अलका आदि मौजूद रहीं।