फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सचेंडी के हरसिंहदेव का पुरवा से चाेरों ने पांच लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी के हरसिंहदेव का पुरवा में चोरों ने बुधवार रात एक घर नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित गौरव ने बताया कि परिवार में छह लोग हैं। सभी लोग रात में सो रहे थे। उसी दौरान चोरों ने घर के पीछे लगे गेट के आसपास दीवार काटकर घर में प्रवेश किया। अलमारी से रखे करीब आठ हजार की नकदी और करीब पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। सुबह जब मां गुड़िया उठीं तो सामान अस्त-व्यस्त देखा। पीछे का दरवाजा भी खुला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। डॉग स्वॉड घर से तीन सौ मीटर दूर जाकर पीपल के पेड़ के पास रुका। वहां दो बक्से पड़े मिले। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें