फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सूने मकान से नकदी व गहने ले गए चोर

Fri, 07 Nov 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बा के विकास नगर में बुधवार रात को चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। गुरुवार दोपहर को लौटीं गृहस्वामी ने मकान के ताले टूटे देख घटना की जानकारी पुलिस को दी है। विकास नगर निवासी ममता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना स्नान करने के लिए वह मंगलवार रात आठ बजे घर में ताला लगाकर पैतृक गांव जमालपुर चली गई थीं। गुरुवार दोपहर को वापस लौटने पर उन्हें घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और बक्से व अलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये के जेवर व 40 हजार रुपये गायब थे। सिकंदरा थानाध्यक्ष हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें