बकेवर। ताले तोड़कर कमरे में घुसे चोर 1.70 लाख रुपये की नकदी और जेवर समेट ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
सियाराम निवासी सब्जी मंडी वाली गली महेवा मजदूरी करते हैं। सोमवार रात को बिजली न होने की वजह से घर में बाहर खुले पड़े हिस्से में परिवार के सो रहे थे। सोमवार सुबह वह उठे तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो संदूक में रखे जेवर व 1.70 लाख रुपये गायब थे। सियाराम ने बताया कि उनकी पुत्रवधू रोशनी के सोने की झुमकी, दो अंगूठी, दो चांदी की करधनी, पायल चोरी हुई हैं। वहीं उन्होंने कुछ दिन पहले एक प्लाट बेचा था। उसके ही 1.70 लाख रुपये घर में रखे हुए थे, जिन्हें चोर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।