फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खाली मकान में छत के रास्ते घुसे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीसामऊ थाना क्षेत्र में खाली पड़े मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। जेके कॉटन मिल गेट नंबर दो निवासी प्रदीप राज के अनुसार उनके घर के बगल में दूसरा मकान है। इसमें वर्तमान में कोई नहीं रहता है। 21 अक्तूबर की रात करीब दो से सुबह पांच बजे के बीच चोर छत के रास्ते मकान में घुस गए। चोर पांच बड़ी पीतल की परात, दो बड़े पीतल के भगोने, छह पीतल के कलश, कटोरी, गिलास और चम्मच के अलावा स्टील का डिनर सेट चोरी कर ले गए। सुबह छह बजे मकान का ताला खोलने पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सीसामऊ थानाप्रभारी राकेश सिंह के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मकान में घुसने या बाहर निकलने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।(संवाद)
विज्ञापन







.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें