फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरों ने पार किए 19 लाख के जेवर, नकदी

Fri, 17 Mar 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। दिबियापुर थाना क्षेत्र के नीलकंठपुर में बुधवार रात घर में घुसे चोरों ने चार लाख की नकदी व 15 लाख के जेवर चोरी कर लिए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नीलकंठपुर निवासी घंनश्याम तीन भाई हैं। बटवारे के बाद से तीनों अलग-अलग रह रहे हैं। बुधवार रात को घनश्याम अपने कमरे में ताला डालकर परिजनों के साथ छत पर सोए थे। तभी रात में घर में घुसे चोरों ने उसके कमरे के दरवाजे की कुंडी काट दी। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखी चार लाख रुपये नकदी व 15 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह जागे परिजनों ने कमरे में चारों ओर सामान बिखरा देख चीखना शुरू कर दिया।
शोरगुल सुन आए पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल के साथ परिजनों से पूछताछ की। घनश्याम ने बताया कि 16 फरवरी को उसके भतीजे की शादी थी।
विज्ञापन

इसमें उसकी बहन कुसमा देवी और रामकांति भी शामिल होने आईं थी। भीड़भाड़ की वजह से वह दोनों अपना जेवर भी उसके पास छोड़ गईं थी। चोर उसकी पत्नी और बहनों के जेवर व चार लाख रुपये चोरी कर ले गए हैं। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें