कानपुर। मंधना में मंगलवार देर रात बिठूर रोड स्थित टेलीकॉम शॉप का शटर तोड़कर कार से आए चोर करीब तीन लाख का माल बटोर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन शातिर कैद हुए जबकि दो दुकान के बाहर नजर आए। बचने के चक्कर में चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को घुमा दिया। करीब आधे घंटे तक चोर दुकान का माल बैग में भरते रहे। मंधना निवासी अंकित दीक्षित उर्फ अतुल की बिठूर रोड पर टेलीकॉम शॉप है। अंकित ने पुलिस को बताया कि गल्ले में करीब 40 हजार रुपये व दुकान में करीब तीन लाख के मोबाइल थे। बिठूर थानाप्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)