रसूलाबाद। विकासखंड परिसर स्थित बाल विकास पुष्टाहार के नये गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने चना दाल भरी बोरियां पार कर दी। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर सीडीपीओ ने पुलिस की मौजूदगी में निरीक्षण किया। ऋषि आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु ने आश्रम परिसर के अंदर चना दाल के पैकेट और बोरी पड़ी देखी। इसके बाद पुष्टाहार गोदाम में चोरी की जानकारी हुई। श्रद्धालु शिवकुमार ने सीडीपीओ को सूचना दी। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सीडीपीओ सुनीता वैश्य ने भी गोदान पहुंच कर निरीक्षण किया। सीडीपीओ ने बताया कि गोदाम में चार चना दाल भरी बोरियां कम मिलीं। वितरण किट बैग की एक बोरी तथा लाइटें भी चोरी होने की पुष्टि हुई। पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी सतीष सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।