फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इन्वर्टर की दुकान में सेंध लगा लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के रतनपुर में चोरों के इन्वर्टर, बैटरी की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह दुकान पर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू की है। पनकी रतनपुर निवासी पंकज ने बताया कि पावर हाउस के पास उनकी प्रिया बैटरी के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंदकर घर चले गए थे। सुबह पहुंचे तो दुकान के दाहिनी छोर की दीवार में सेंध मिली। शटर खोल अंदर पहुंचे तो आठ इनवर्टर और सात बैटरियों समेत लाखों का माल गायब मिला। पंकज ने बताया कि दुकान एक प्लाॅट के बाहरी छोर पर बनी है। चारों ओर बाउंड्री और गेट लगा हुआ है। चोर इसी गेट को फांद अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दीवार तोड़ी। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि दुकान के दो सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें