दो घरों को भी बनाया निशाना
वहीं, पड़ोसी दशरथ वर्मा के घर से भी चोरों ने कमरे में रखे बक्से से 10 हजार रुपये नकदी सहित 20 हजार रुपये के जेवर चुरा लिए। साथ ही, कुछ दूर पर परिवहन निगम में परिचालक आशीष सिंह के घर से चोरों ने पांच हजार रुपये नकदी सहित पचास हजार रुपये के जेवरात, एलईडी टीवी व साउंड सिस्टम साफ कर दिया।
मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है
सूचना पर एसआई रमाशंकर सिंह ने मौका-मुआयना किया। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह का कहना है कि तीन घरों में चोरी की घटना की जानकारी हुई है। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले का जल्द से जल्द खुलास किया जाएगा। टीमों को निर्देशित किया गया है।