फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश के काफिले में पकड़ा गया चोर गिरोह, लखनऊ से चल रहे थे साथ, मोबाइल और पर्स बरामद...पांच गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 07:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दो गाड़ियों में पांच लोग थे। एक गाजियाबाद और दूसरी हरियाणा की गाड़ी का नंबर है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गाडि़यों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में अखिलेश के काफिले में आए चोरों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में लोक जागरण यात्रा लेकर बांदा आए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले के साथ आए चोरों के एक गिरोह को पुलिस ने सर्किट हाउस में दबोच लिया। पांच सदस्यीय इस गिरोह के पास से 15 मोबाइल, पर्स और कुछ नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पंडित जेएन कॉलेज ग्राउंड में सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आए हुए थे। गाजियाबाद और हरियाणा की दो गाड़ियों में पांच लोग काफिले के साथ शामिल होकर सर्किट हाउस पहुंच गए। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के मोबाइल और पर्स पार कर दिए।
पुलिस की नजर इन पर पड़ गई। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं की मदद से पांच चाेरों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से मोबाइल, पर्स और कुछ नगदी भी बरामद हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं की माने तो यह लोग काफी दूर से काफिले के साथ चल रहे थे। जैसे ही काफिला कहीं रुकता वह वहां पहुंच जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गाजियाबाद और दूसरी हरियाणा की थी गाड़ी
इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दो गाड़ियों में पांच लोग थे। एक गाजियाबाद और दूसरी हरियाणा की गाड़ी का नंबर है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गाड़ियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें