फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से बैंकों में बदल जाएंगे ये नियम, कोरोना की वजह से दी गई छूट 30 जून से हो जाएगी खत्म

Thu, 25 Jun 2020 06:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार की ओर से दी गईं कई छूट 30 जून से खत्म हो जाएंगी। यानी एक जुलाई से बैंकिंग सेक्टर में भी कई नियम बदलने वाले हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो यही है कि अब खाताधारकों को अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना पड़ेगा।
विज्ञापन


अलग-अलग बैंकों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग सीमा है। कोरोना संकटकाल में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हर बैंक में बचत खाते में औसत न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। हालांकि यह व्यवस्था सिर्फ अप्रैल से जून महीने तक के लिए थी।

 
विज्ञापन

कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
इन तीन महीनों में किसी के खाते में न्यूनतम बैलेंस होने पर कोई कटौती नहीं होनी थी। अब एक जुलाई से खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना होगा। इसी तरह एटीएम से पैसा निकालने का नियम भी बदल जाएगा। यानी लॉकडाउन और कोरोना के कारण लोगों को एटीएम से कैश निकालने के नियम में जो राहत दी गई थी वो एक जुलाई से नहीं मिलेंगी। सरकार ने एटीएम से पैसा निकालने के लिए सभी ट्रांजेक्शन चार्ज हटा लिए थे। 

बचत खातों पर पीएनबी कम देगा ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने बचत खाताधारकों को एक जुलाई से कम ब्याज देगा। बचत खातों में मिलने वाली ब्याज दर में .50 फीसदी की कटौती की जानी है। ये कटौती एक जुलाई से लागू होगी।

इसके बाद बैंक के बचत खाते पर अधिकतम 3.25 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा। पीएनबी के बचत खाते में 50 लाख रुपये तक जमा पर तीन फीसदी सालाना और 50 लाख से ज्यादा जमा पर 3.25 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें